मन्दसौर प्रतापगढ़ रोड़ पर हुआ हदासा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

मंदसौर41 मिनट पहले

कॉपी लिंक

मंदसौर के वाय डी नगर थाना क्षेत्र के अचेरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों गंभीर घायल हो गए। घायलों को लहूलुहान हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे की जानकारी जुटाने में लगी।

सिद्दीक मोहम्मद उम्र 24 साल और सादब अकबर उम्र 25 साल निवासी खिलचीपुरा बाइक से जा रहे थे। मंदसौर प्रतापगढ़ रोड़ पर अज्ञाद वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!