तिरंगा अभियान में निकाली रैली: आजादी के 75 वर्ष पूर्व होने पर ब्यावरा में प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली

राजगढ़ (भोपाल)3 घंटे पहले

कॉपी लिंक

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार ब्यावरा नगर में नगर पालिका द्वारा जागरूक रैली निकाली गई। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उसी को लेकर ब्यावरा में प्रशासन द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

जिले में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आजादी महोत्सव के तहत तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, जिसमें हर घर तिरंगा फहराया जाना है। उसी को लेकर बुधवार को नगर पालिका द्वारा नगर में तिरंगा अभियान जागरूक रैली निकाली गई। रैली नगर के बालक हाई सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ हुई, जिसमें स्कूल के बच्चे भारत माता व देश भक्त के रोल में नजर आए, वहीं तिरंगे झण्डे के साथ निकाली रैली में ब्यावरा CMO सुषमा धाकड़ सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे है, जागरूक रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शासकीय कन्या शाला हाई सेकेंडरी स्कूल में समाप्त की गई।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!