Hindi NewsLocalMpNarmadapuramIn Sohagpur, MP Representative Defeated BJP District Vice President By 2 Votes, In Seoni, Renuka Became President By 1
नर्मदापुरम16 मिनट पहले
कॉपी लिंक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद बुधवार को नर्मदापुरम जिले की 4 जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों का चुनाव हुआ। सोहागपुर जनपद पंचायत में सांसद प्रतिनिधि जालम सिंह पटेल ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल 2 वोटों से हराया। 16 में से 9 वोट ज़ालम सिंह पटेल को मिले। 7 वोट सुरेश पटेल को मिले। जालम सिंह पटेल जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए। पिपरिया केसला सिवनी मालवा जनपद पंचायत में भी अध्यक्ष के चुनाव हुए। सिवनी मालवा में रेणुका मंडलोई अध्यक्ष निर्वाचित हुई। उन्होंने 1 वोट से विजय हासिल की। केसला में जनपद पंचायत अध्यक्ष बीजेपी के गंगाराम कलमे अध्यक्ष बने। गंगाराम को 11 वोट और विजय को 9 वोट मिले। पिपरिया में संध्या सिंगारे जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई। अध्यक्ष पद के लिए संध्या सिंगारे और हेमलता मेहरा थी। जिसमें संध्या को 11 वोट मिले। हेमलता को 4 वोट ही मिले।
केसला में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष।
इन वर्ग के लिए अध्यक्ष सीट आरक्षित
सिवनी मालवा, सोहागपुर में जनपद अध्यक्ष की सीट अनारक्षित के लिए रिज़र्व रही है। केसला में अजजा पुरुष और पिपरिया में अजा महिला के लिए आरक्षित है।
खबरें और भी हैं…