इंदौर34 मिनट पहले
आज के दर्शन
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश और रणजीत हनुमान मंदिर में बुधवार को भगवान का खूबसूरत श्रृंगार हुआ। खजराना गणेश का मंत्रों के साथ पंचामृत से अभिषेक किया। शुद्ध घी और सिंदूर लगाया। सुंदर नए वस्त्र पहनाए, साफा बांधा। गेंदा-गुलाब और श्वेत फूलों से बने खूबसूरत हार भगवान गणेश को पहनाए। दुर्वा की माला भगवान को अर्पित की। गजानन के चांदी के मुकुट पर भी फूलों की माला चढ़ाई। भगवान के साथ विराजित रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी श्रृंगार कर श्वेत फूलों की माला पहनाई। विभिन्न किस्म के फूलों से भगवान का सिंहासन सजाया। दुर्वा से सजावट कर चांदी के पात्र में गणेश जी को प्रिय लड्डुओं को भोग अर्पित किया। मंदिर के पुजारी पंडित सतपाल महाराज ने भगवान का पूजन कर भक्तों के साथ गजानन की आरती की। सुबह से भक्त मंदिर में भगवान के दर्शन को आने लगे। कई भक्तों ने गणेश जी के जयघोष भी किए।
खजराना गणेश का हुआ मनमोहक श्रृंगार
रणजीत हनुमान मंदिर में संकटमोचन का भी मनमोहक श्रृंगार किया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। नए वस्त्र भगवान को पहनाए। गेंदा-गुलाब के फूलों से बना हार भगवान को पहनाया। आकड़े के पत्तों पर चंदन से जय सीता राम लिख पत्तों की माला रणजीत हनुमान को अर्पित की। फूल मालाओं से भगवान के गर्भगृह को सजाया गया। फूलों से भगवान के सिंहासन को सजाया। मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास ने भगवान का विधि-विधान से पूजन कर भक्तों के साथ भगवान की आरती की। सुबह से ही भक्त रणजीत हनुमान के दर्शन करने के लिए मंदिर में आने लगे। मंदिर में रोजाना कई भक्त यहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी करते है।
रणजीत हनुमान का हुआ आकर्षक श्रृंगार
खबरें और भी हैं…