बैतूल की 4 जनपदों में भाजपा का कब्जा: घोड़ाडोंगरी जनपद में कांग्रेस जीती, 10 में से 5 अध्यक्षों का हुआ चुनाव

बैतूल28 मिनट पहले

बैतूल की 10 जनपदों में से 5 जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। इस चुनाव में भाजपा को 4 और कांग्रेस को केवल एक ही जनपद मिली। बैतूल, आमला, मुलताई, शाहपुर में भाजपा के अध्यक्ष कुर्सी पर बैठेंगे, जबकि घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस। चुनाव के दौरान बैतूल में क्रास वोटिंग देखने को मिली, जबकि घोड़ाडोंगरी में भाजपा समर्थित सदस्यो का पलड़ा भारी होने के बावजूद भी कांग्रेस ने अध्यक्ष का पद जीता।

बैतूल जनपद में भाजपा

बैतूल जनपद में गृहणी इमला जावलकर 14 वोटो से अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने कांग्रेस समर्थित कचरा भम्मरकर को तीन वोट से हराया। इमला को 14 जबकि कचरा भूम्मरकर को 11 वोट मिल सके। यहां भाजपा के ही कृष्णा लोखंडे उपाध्यक्ष चुने गए। वे 9 के मुकाबले 16 वोटो से चुनाव जीते। खास बात यह रही की बैतूल जनपद में भाजपा के 18 समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए थे जबकि 25 सदस्य जनपद में, कांग्रेस ने सिर्फ 7 स्थानों पर जीत हासिल की थी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में क्रास वोटिंग देखने को मिली भाजपा के पास जहां 18 सदस्य थे वहीं अध्यक्ष के चुनाव में सिर्फ 14 सदस्यों ने ही इमला जावलकर को वोट किया। जबकि उपाध्यक्ष के निर्वाचन में भी सिर्फ 16 वोट ही मिल सके इससे साफ है कि पार्टी समर्थित दो से तीन सदस्यों ने पार्टी के खिलाफ जाकर इस चुनाव में वोट किया है।

घोड़ाडोंगरी जनपद में कांग्रेस

25 सदस्यीय घोड़ाडोंगरी जनपद में कांग्रेस के राहुल अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित फागन मस कोले को 5 वोटों से हराया। राहुल को इस चुनाव में 15 सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि फागन सिर्फ 10 लोगों का समर्थन ही हासिल कर सके। इस जनपद में उपाध्यक्ष पद पर ज्ञान सिंह परते निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं खास बात यह है कि इस जनपद में भाजपा के पास समर्थित सदस्यों की तादाद 16 थी जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 9 ही सदस्य थे बावजूद इसके कांग्रेस यहां अध्यक्ष का पद हथियाने में कामयाब रही।

शाहपुर में भाजपा ने जीती बाजी

18 सदस्य शाहपुर जनपद में अध्यक्ष का पद भाजपा के शिव शंकर को मिला है उन्होंने कांग्रेस समर्थित सोमती करो चे को 4 वोटों से हराया शिव शंकर को 11 वोट मिले जबकि सोमती करोचे 70मत ही हासिल कर सकी। यहां से भाजपा की रोशनी विशाल सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई है। इस जनपद में अंतिम समय में भाजपा के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को रोशनी के लिए मोर्चा संभालने मैदान में उतरना पड़ा। यहां कांग्रेस समर्थित सुधीर नायक नामांकन जमा करने वाले थे।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!