शाजापुर43 मिनट पहले
शाजापुर जनपद पंचायत में बुधवार को अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर दोनों के ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लात-घूंसे मारे। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ भी बदसूलकी करते हुए जनपद पंचायत दफ्तर में भीतर घुसने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इन्हें रोक लिया।
दोनों ही पार्टियों को मिले बराबर वोट
शाजापुर जनपद पंचायत में 25 सदस्यों में से कांग्रेस और भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को 12-12 वोट मिले, एक सदस्य का वोट रिजेक्ट हो गया। दोनों ही दलों को जनपद पंचायत में अपने कब्जे की उम्मीद थी। इस कारण कार्यकर्ता जनपद पंचायत के बाहर बड़ी संख्या में जमा थे। दोनों को बराबर वोट मिलने पर पर्ची निकालकर अध्यक्ष तय किया गया, जिसमें कांग्रेस के शरद शिवहरे अध्यक्ष बन गए।
खबरें और भी हैं…