Hindi NewsLocalMpRewaBJP Victory In Naigarhi, Mauganj, Raipur Karchuliyan And Rewa Janpad Panchayat Of Rewa District, Congress Won In Hanumana
रीवा9 मिनट पहले
कॉपी लिंक9 जनपदों वाले रीवा जिले में 5 ब्लॉकों के अध्यक्षों का परिणाम घोषित
9 जनपद पंचायतों वाले रीवा जिले में 5 ब्लॉकों के अध्यक्षों का परिणाम घोषित हो गया है। जारी नतीजों में मऊगंज, रायपुर कर्चुलियान और रीवा जनपद में कमल खिला। वहीं नईगढ़ी और हनुमना जनपद में कांग्रेस ने जीत दर्ज। 27 जुलाई की दोपहर जनपद सदस्यों के बीच हुई वोटिंग में 5 जनपदों में से 3 पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। जबकि गंगेव, सिरमौर, जवा और त्योंथर जनपदों में अध्यक्ष का चुनाव 28 जुलाई को किया जाएगा।
बताया गया कि रीवा जनपद में भाजपा की संगीता यादव, मऊगंज में नीलम सिंह और रायपुर कर्चुलियान में सुमन साकेत को जीत मिली है। वहीं नईगढ़ी में ममता तिवारी और हनुमना जनपद पंचायत से कांग्रेस के गोविंद नारायण तिवारी ने भाजपा के प्लान पर पानी फेरते हुए एकतरफा विजय प्राप्त की है। भाजपा की विजय से जहां पदाधिकारी जीत का जश्न मना रहे है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने खरीद फरोख्त कर अध्यक्ष बनाने के दावे किए है।
खबरें और भी हैं…