गोटेगांव, सांईखेड़ा व चीचली में चुनाव आज: 6 जनपद पंचायतों में बुधवार को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न, चांवरपाठा में कांग्रेस, करेली जनपद में भाजपा का कब्जा

Hindi NewsLocalMpNarsinghpurElections For President Vice President In 6 Janpad Panchayats Concluded On Wednesday, Congress In Chanwarpatha, BJP In Kareli District

नरसिंहपुर16 मिनट पहले

कॉपी लिंक

नरसिंहपुर जिले की 6 जनपद पंचायतों में बुधवार को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए, जबकि गोटेगांव, सांईखेड़ा व चीचली जनपद पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव आज गुरुवार 28 जुलाई को होगा। बुधवार को हुए तीन जनपद पंचायतों में दो पर कांग्रेस जबकि एक पर भाजपा का कब्जा हुआ।

जिला मुख्यालय की नरसिंहपुर जनपद पंचायत में कांग्रेस के उम्मीदवार शैलेन्द्र राजपूत शैलू ने भाजपा समर्थक उमा भारद्वाज को 2 मतों से पराजित किया। श्री राजपूत को 12 जबकि भारद्वाज को 10 मत प्राप्त हुए। यहां पर 2 मत अमान्य घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष के पद पर कंछेदीलाल पटैल ने भाजपा के उम्मीदवार महेश पटैल को 4 मतों से पराजित किया। दूसरी ओर चांवरपाठा जनपद पंचायत में अध्यक्ष सोबरन ठाकुर कांग्रेस व आयुष रघुवंशी कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सोबरन ठाकुर को 15 व भाजपा के कैलाश ठाकुर को 9 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर आयुष रघुवंशी को 13 व भाजपा के मोनू यादव को 9 मत प्राप्त हुए। यहां दो मत उपाध्यक्ष पद के लिए निरस्त हुए।

करेली में निर्विरोध

जिले की करेली जनपद पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध विजयी घोषित किए गए। यहां पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं कर सकी। भाजपा समर्थक कु. प्रतिज्ञा परिहार अध्यक्ष व अंजू मनमोहन साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!