मुरैना में SP ऑफिस में कांग्रेस नेताओं का धरना: कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को उठाने का आरोप, सीहोर-जबलपुर में भी हंगामा

Hindi NewsLocalMpMorenaAllegation Of Raising Congress backed District Panchayat Members, Uproar In Sehore Jabalpur Too

मुरैना2 घंटे पहले

मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव शुक्रवार को होना है। इससे एक दिन पहले इसे लेकर गहमागहमी देखने को मिली। मुरैना में तो कांग्रेस ने पुलिस पर कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को उठाने का आरोप लगाते जमकर हंगामा किया। कांग्रेसियों ने एसपी ऑफिस का घेराव करते हुए नारेबाजी की। इसी तरह, जबलपुर और सीहोर में भी हंगामा हुआ।

मुरैना में विधायकों ने घेरा एसपी ऑफिस

गुरुवार रात कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, विधायक राकेश मावई, अजब सिंह कुशवाह, रविन्द्र सिंह तोमर, सतीश सिकरवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह समेत एक सैकड़ा कांग्रेसी एसपी ऑफिस पहुंच गए। वे यहां धरने पर बैठ गए। आरोप है कि जौरा, बागचीनी व कैलारस पुलिस ने उनके दो जिला पंचायत सदस्यों को किडनैप कर लिया है। यह काम केन्द्रीय मंत्री के इशारे पर किया गया है, जिससे वे शुक्रवार को होने वाले जिला पचांयत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान न कर सकें। इसके बाद सभी नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस वैन से सिविल लाइन लाकर नजरबंद किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की।

कांग्रेस विधायकों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर नारेबाजी भी की।

कांग्रेस विधायकों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर नारेबाजी भी की।

मुरैना के साथ श्योपुर में भी जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। श्योपुर में जिला परिषद के 11 सदस्य हैं। 11 में से 6 सदस्य कांग्रेस के पास थे। शेष पांच भाजपा के हैं। कांग्रेस के 6 सदस्यों में से एक वार्ड 7 से चयनित सदस्य संदीप शाक्य को बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात कैलारस पुलिस ने उसके मामा के घर से उठा लिया। इसके बाद गुरुवार को दूसरे सदस्य वार्ड 4 के गिरधारी लाल बैरवा व वार्ड -1 के सुरेश कुमार लालावत को भी पुलिस ने उठा लिया।

गाड़ी में भरकर कांग्रेसियों को ले जाया गया, जहां नजरबंद कर दिया गया7

गाड़ी में भरकर कांग्रेसियों को ले जाया गया, जहां नजरबंद कर दिया गया7

सीहोर के 4 जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस लाई थाने

सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भोपाल में बवाल हुआ। सीहोर के जिला पंचायत सदस्यों को भोपाल की खजूरी पुलिस उठाकर थाने ले आई। जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता थाने पहुंच गए। कांग्रेसियों का आरोप है कि उनके ऊपर भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य राजू धाकड़ ने बताया कि हम पांच जिला पंचायत सदस्य मर्जी से होटल में रुके थे। हमने अपनी आईडी भी जमा की थी। छापा मार कर पुलिस जबर्दस्ती होटल से थाने लाई है। हम चुने हुए जिला पंचायत सदस्य हैं। बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। हमारे ऊपर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

भोपाल की खजूरी थाना पुलिस सीहोर के विधायकों को उठा लाई थी। इसके बाद यहां हंगामा हुआ।

भोपाल की खजूरी थाना पुलिस सीहोर के विधायकों को उठा लाई थी। इसके बाद यहां हंगामा हुआ।

जबलपुर में जिला पंचायत सदस्य के पति का अपहरण!

जबलपुर में कांग्रेस के विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं पर जिला पंचायत सदस्य हीराबाई साहू के पति रामेश्वर साहू के अपहरण का आरोप लगाया है। यही नहीं, कांग्रेस विधायकों ने ओमती थाने पहुंचकर विरोध जताया। कांग्रेस का कहना था कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेता, पुलिस की मिलीभगत से राजनीति कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने आरोप को नकार दिया है।

पुलिस का कहना है कि रामेश्वर साहू की गुमशुदगी की शिकायत मिली। तलाशी में वह कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा के फॉर्म हाउस पर मिल गया। पुलिस के मुताबिक रामेश्वर साहू मर्जी से वहां था। जबलपुर में जिला पंचायत के 17 सदस्य हैं, जिनमें से 9 को कांग्रेस और 8 भाजपा समर्थित। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 1 वोट भी अहम है। पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर में कांग्रेसियों ने जिला पंचायत सदस्य के पति के अपहरण का आरोप लगाया।

जबलपुर में कांग्रेसियों ने जिला पंचायत सदस्य के पति के अपहरण का आरोप लगाया।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!