मैहर में भाजपा के भाजपा से मुकाबले के आसार: नारायण खेमा तैयार, विधायक पुत्र उपाध्यक्ष पद के दावेदार, रामपुर में भी दिलचस्प होगी लड़ाई

Hindi NewsLocalMpSatnaNarayan Camp Ready, MLA Son Contender For Vice president, Fight Will Be Interesting In Rampur Too

सतना43 मिनट पहले

कॉपी लिंक

सतना जिले की सोहावल जनपद अध्यक्ष पद के चुनाव में दिन भर चले सियासी ड्रामे के बीच हुई भाजपा की किरकिरी का दौर मैहर में भी जारी रह सकता है। मैहर में भी सियासी हवा तेज है और यहां भाजपा का मुकाबला भाजपा से ही होने के आसार नजर आ रहे हैं।

भाजपा ने यहां भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन विधायक नारायण त्रिपाठी के खेमे से उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। उधर रामपुर बाघेलान जनपद में भी भाजपा को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ सकता है। गुरुवार को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव पंचायत राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के गृह क्षेत्र अमरपाटन और रामनगर में भी होने हैं।

गुरुवार को जिले की चार और जनपदों मैहर,रामपुर ,अमरपाटन और रामनगर में भी प्रथम सम्मिलन के दौरान जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव होने हैं। भाजपा- कांग्रेस किसी भी दल ने इन पदों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

मैहर जनपद में भाजपा – कांग्रेस ने भले ही प्रत्याशी तय न किये हों लेकिन यहां विधायक नारायण त्रिपाठी के खेमे से उम्मीदवारी पक्की मानी जा रही है। ओबीसी के लिए रिजर्व मैहर जनपद के अध्यक्ष पद पर विधायक नारायण त्रिपाठी के करीबी और घुनवारा मंडल के अध्यक्ष रह चुके वीरेंद्र यादव की पत्नी किरण यादव प्रत्याशी हो सकती हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर विधायक के पुत्र विकास त्रिपाठी बिज्जू का चुनाव लड़ना तय है। विधायक पुत्र की विजय भी लगभग पक्की मानी जा रही है।

सूत्र बताते हैं कि उपाध्यक्ष पद पर जीत पक्की करने के लिए तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। जनपद सदस्यों को इसके लिए राजनैतिक पर्यटन पर भी भेजा गया था। बता दें कि अध्यक्ष पद की दावेदार बताई जा रहीं किरण यादव के पति वीरेंद्र यादव को उनके गलत आचरण एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण भाजपा ने पद से हटा दिया था।

रामपुर में भी जबरदस्त खींचतान

रामपुर बाघेलान जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में भी जबरदस्त खींचतान के हालात बनने के आसार हैं। यहां रामपुर विधायक विक्रम सिंह के खेमे से रावेंद्र सिंह हिनौता को दावेदार माना जा रहा जा जबकि बसपा में रहे पूर्व पटवारी रावेंद्र सिंह भी ताल ठोंक रहे हैं। रावेंद्र पटवारी ओबीसी महासभा के पदाधिकारी हैं और उन्हें सांसद खेमे के बेहद करीब माना जाता है। हालांकि भाजपा ने किसी को अधिकृत तौर पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!