भोपाल21 मिनट पहले
कॉपी लिंक
कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में पीएमएवाय के तहत बने नॉन स्लम में रहने वाले दंपती के साथ नगर निगम के सफाईकर्मियों ने गुरुवार को मारपीट कर दी। कॉलोनी के करीब 400 परिवार बिजली-पानी बंद होने से पहले से ही परेशान हैं। इससे नाराज लोगों ने गुरुवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बायपास पर चक्काजाम कर दिया।
कॉलोनी की महिलाएं सड़क पर उतर आईं और थाली बजाकर नगर निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। आरोप है कि निगम ने उन लोगों का भी बिजली-पानी बंद कर दिया है, जो मेंटेनेंस जमा कर चुके हैं।
कोकता मल्टी में रहने वाले पंकज तिवारी ने बताया कि उनके घर के पास कई दिनों से गंदगी पड़ी है, इसलिए उन्होंने नगर निगम की महिला सफाईकर्मी से इसे हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। पंकज के कहने पर महिला ने सुपरवाइजर पिंकी को बुलाया।
पिंकी ने बहस शुरू कर दी, तभी उसका पति सलीम वहां आया और पंकज के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिंकी ने भी पंकज की पत्नी अन्नू को पीटना शुरू कर दिया। बिलखिरिया पुलिस ने पिंकी और सलीम पर केस दर्ज कर लिया हैै।
खबरें और भी हैं…