बालाघाट जिपं अध्यक्ष चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस से बागी सम्राट सरस्वर जीते, 27 वोट में से बीजेपी-कांग्रेस को मिले सिर्फ 8-8 मत

बालाघाट36 मिनट पहले

सम्राट सरस्वर।

बालाघाट जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस से बागी सम्राट सरस्वर ने 11 मत हासिल कर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों को 8-8 मत मिले है। इस महासंग्राम में कांग्रेस की लांजी विधायक हिना कांवरे की रणनीति काम कर गई। उनके समर्थक ने इस चुनाव में जीत हासिल की।

दो गुट में बंटने के बाद भी कांग्रेस बागी की जीत

जिला पंचायत की 27 सीटों में से 14 सीट हासिल करने वाली कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दो गुटों में बंट गई। कांग्रेस पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में केसर बिसेन पर जताया था। वहीं पार्टी की ओर से नाम तय होने के बाद कांग्रेस के सदस्य सम्राट ने भी नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं बीजेपी ने अनुपमा नेताम को उम्मीदवार बनाया। परिणाम में सम्राट को 11 मत मिले, वहीं कांग्रेस और बीजेपी 8-8 वोट पर सिमट कर रह गई।

पूर्व विधायक के बेटे है सम्राट

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरस्वर ​​​​​​कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक सिंह के बेटे है। सम्राट को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और वर्तमान लांजी विधायक हीना कांवरे ने भी समर्थन दिया। जिसके चलते उन्होंने जीत हासिल की।

जिला पंचायत सदस्यों की स्थिति

27 सदस्यों वाली जिला पंचायत में कांग्रेस के पास 14 सदस्य है। वहीं बीजेपी के पास सिर्फ 6 सीटें है, एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पास है। बाकी सीट निर्दलियों के खाते में है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!