‘अंधे प्यार की अनोखी कहानी…: 15 दिन की दोस्ती, प्यार फिर शादी, 20 दिन ससुराल में रही बहू, अब कराई दहेज की FIR


Hindi NewsLocalMpGwalior15 Days Friendship, Love Then Marriage, 20 Days Daughter in law In In laws’ House, Now FIR For Dowry

ग्वालियर21 मिनट पहले

-पंजाब पुलिस आई बहू की सास को हिरासत में लेकर गई

कहते हैं जिससे प्यार होता है तो पहली नजर में होता है, लेकिन कई बार यह पहली नजर का प्यार आगे चलकर जिंदगी में क्लेश और तनाव बन जाता है। ग्वालियर के पड़ाव स्थित कांति नगर में रहने वाले एक युवक के साथ यही हुआ है। कुछ समय पहले दिल्ली एक शादी समारोह में पंजाब की एक युवती से उसकी जान पहचान हुई। करीब 15 दिन की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद युवती ग्वालियर आ गई।दोनों के परिवार की सहमति से शादी भी हो गई। पर इस एक नजर के प्यार का हाल 20 दिन में ही बिगड़ गया। नई बहू 20 दिन ससुराल रही और रोज विवाद होने लगे तो वह सब कुछ छोड़कर पंजाब लौट गई। वहां उसने पति, सास पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज करा दिया। इसी बीच पति एक हत्या के मामले में जेल चला गया। देर रात पंजाब पुलिस ने ग्वालियर में दबिश दी। बहू की शिकायत पर सास को हिरासत में लेकर चली गई है।यह है पूरा मामलाशहर के पड़ाव स्थित कांती नगर निवासी गौरव पुत्र सुन्दर सिंह एक नशा मुक्ति केन्द्र का संचालक करता है। एक साल पहले गौरव पंजाब निवासी पूनम से दिल्ली में एक शादी समारोह में मिला था। पहली ही मुलाकात में वह एक दूसरे से प्रेम करने लगे और पंद्रह दिन में ही दोनों ने शादी कर ली। 3 सप्ताह में ही उनके प्यार का भूत उतर गया और पूनम उसे छोड़कर पंजाब चली गई। कई बार मनाने के बाद भी पूनम नहीं आई तो गौरव व उसके परिवार वालों ने भी हार मान ली। पर इस सब के बीच पूनम ने अभी कुछ दिन पहले वहां पंजाब में पति, सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया।रात को आई पुलिस, मां को उठायादेर रात पंजाब पुलिस ग्वालियर पहुंची और पड़ाव थाने की मदद से कांती नगर में दबिश दी और यहां से गौरव की मां सुनीता देवी को हिरासत में लेकर पंजाब चली गई है। पुलिस ने बताया कि पूनम ने पंजाब में दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है, जिसमें गौरव के साथ ही उसकी मां सुनीता देवी को आरोपी बनाया है।अभी जेल में है गौरवजब पुलिस ने गौरव की जानकारी जुटाई तो पता चला कि गौरव नशा मुक्ति केन्द्र चलाता था और दो माह पूर्व थाटीपुर निवासी युवक की वहां पर मौत हुई थी और गौरव पर मारपीट का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने गौरव पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। अब पुलिस उसको पंजाब ले जाने के लिए न्यायालय से अनुमति लेकर ले जाने की तैयारी में लग गए है।पुलिस का कहनाथाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना ने बताया कि पंजाब पुलिस ने एक महिला को दहेज के मामले में पकडऩे के लिए थाने से फोर्स लिया था। फोर्स की मदद से पंजाब पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। जबकि इस मामले में दूसरा आरोपी जेल में है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!