विदिशा में सड़क पर निकली पुलिस: पुलिस अधीक्षक सड़कों पर उतरी, कानून व्यवस्था का हाल जाना

विदिशा5 घंटे पहले

शहर में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी खुद सड़कों पर उतरी। देर शाम को एसपी ने शहर में फ्लैग मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। वहीं एसपी के सड़क पर आते ही वाहन चालकों में हडकंप मच गया। इस दौरान कुछ वाहन चालकों को रोककर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए हिदायत दी।

पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान शहर भर में घूमकर गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह रुक कर लोगों से बात की ओर जहां कुछ भी गड़बड़ दिखा तो बहा उनको हिदायत दी। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। एसपी ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बताया कि आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने और प्रशासन पर भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस की टीम फ्लैग मार्च निकाला है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। कानून की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र दांगी के साथ पुलिस के आला अधिकारियों और जवान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!