Hindi NewsLocalMpAgar malwaAam Aadmi Party’s Organization Meeting Organized, City Executive Officials Declared, Appointment Letters Given
आगर मालवा36 मिनट पहले
कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी आगर मालवा के जिला अध्यक्ष बाबुलाल मालवीय ने बताया कि मोती सागर तालाब किनारे हनुमान मंदिर पर आम आदमी पार्टी के संगठन की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें आगर मालवा नगर की कार्यकारिणी में पदाधिकारी नियुक्त किए व उन सबका हार-फुल से स्वागत कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय व संभाग संघठन प्रभारी अक्षय पाटीदार की सहमति से की गई। आगर मालवा शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, आगर नगर उपाध्यक्ष डॉक्टर रमेश चन्द्र सोनी, महिला प्रकोष्ठ आगर शहर अध्यक्ष संध्या शर्मा, आगर नगर उपाध्यक्ष रिजवाना बी (महिला प्रकोष्ठ) आगर नगर वॉर्ड 12 के अध्यक्ष रणजीत ब्रजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी सचिन खरे, आगर ब्लॉक उपाध्यक्ष (यूथ विंग) अजय मालवीय को बनाया गया।
बैठक में जिला संघठन सचिव संजय मालवीय, गोपाल सोनी, ईश्वर अजमेरिया, संजय मालवीय, राजवीर शर्मा, नितिन शर्मा, श्याम यादव, फिरोज खान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…