घर में बनाया प्लेन: इंदौर के दामाद ने घर पर बनाया 4 सीटर प्लेन, 1 घंटे में 25 लीटर पेट्रोल पर 250 किमी चलता है; खुद चलाकर यूरोप घूम

Hindi NewsLocalMpIndore4 Seater Plane Made At Home By Son in law Of Indore, Runs 250 Km In 1 Hour On 25 Liters Of Petrol; Drive Around Europe

इंदौर2 मिनट पहलेलेखक: शमी कुरैशी

कॉपी लिंकलंदन में  होम मेड प्लेन के साथ अशोक। फिलहाल वे परिवार के साथ इंदौर आए हुए हैं। - Dainik Bhaskar

लंदन में होम मेड प्लेन के साथ अशोक। फिलहाल वे परिवार के साथ इंदौर आए हुए हैं।

लंदन निवासी मैकेनिकल इंजीनियर अशोक ने किया लॉकडाउन का अनूठा सदुपयोगबड़ा प्लेन किराए पर नहीं मिल पाया तो खुद का ही बना लिया

लॉकडाउन के दौरान जब पूरी दुनिया घरों में कैद थी, तब इंदौर के एक दामाद ने लंदन में रहते घर में ही चार सीटर प्लेन बना दिया। 18 महीनों की मेहनत और 1.80 करोड़ की लागत से बने इस प्लेन से वे परिवार सहित पूरा यूरोप भी घूम आए हैं। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर 39 वर्षीय अशोक एलीसेरील मूलत: केरल के निवासी हैं। उनकी शादी इंदौर की अभिलाषा दुबे से हुई है। इन दिनों पत्नी के साथ वे शहर आए हुए हैं। भास्कर से चर्चा में उन्होंने प्लेन बनाने की पूरी कहानी साझा की।

नाम दिया G-DIYA

अभिलाषा ने बताया कि प्लेन को छोटी बेटी का नाम दिया है। फरवरी 2022 में पहली उड़ान लंदन में हुई। दोनों बेटियां तारा व दीया सहित ऑस्ट्रिया, जर्मनी आदि घूम चुके हैं। एक घंटे में 25 लीटर सादे पेट्रोल से 250 किमी उड़ान भरी जा सकती है।

बड़ा प्लेन किराए पर नहीं मिल पाया तो खुद का ही बना लिया

अशोक ने बताया कि 2018 में बर्थडे पर अभिलाषा ने मुझे एक प्लेन राइड गिफ्ट की थी। इसमेंं 2 घंटे के लिए किसी पायलट के साथ प्लेन उड़ाया था। उस राइड के बाद विचार आया कि क्यों न मैं भी प्लेन उड़ाना सीख लूं। मैंने प्राइवेट पायलट लाइसेंस के लिए अप्लाई किया और 1 साल में 9 परीक्षाएं और 45 घंटे की उड़ान के बाद मुझे लाइसेंस मिल गया। फिर हम पति पत्नी टू सीटर प्लेन किराए पर लेकर घूमने लगे। जब परिवार बढ़ा तो 4 सीटर प्लेन की जरूरत महसूस हुई, जो किराए पर नहीं मिला। तब विचार आया कि क्यों न खुद का प्लेन बनाएं। जोहांसबर्ग स्थित एक एयरक्राफ्ट फैक्ट्री से प्लेन असेंबल किट लिया और लॉकडाउन के दौरान घर के वर्कशॉप में ही 18 माह में प्लेन खड़ा कर दिया।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!