Hindi NewsLocalMpBhopal2 Mm Of Water Rained In Half An Hour, After 3 Days It Rained, Then The Mercury Dropped By 6 Degrees In 3 Hours
भोपालएक घंटा पहले
कॉपी लिंक
गरज-चमक वाले बादल बने तो बरस गया पानी
विजिबिलिटी घटकर 3000 मीटर हो गई थी, 20 किमी की रफ्तार से हवा भी चलीगरज-चमक वाले बादल बने तो बरस गया पानी
शहर मेें 3 दिन बाद शनिवार शाम को फिर बारिश हुई। शाम 7 से 7:30 बजे तक यानी आधा घंटे में 2 मिमी पानी बरस गया। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इस दौरान विजिबिलिटी घटकर 3000 मीटर हो गई थी। इतना ही नहीं शाम 5:30 से लेकर रात 8:30 बजे तक 3 घंटे में पारा 6 डिग्री लुढ़क गया था। मौसम विशेषज्ञ पीके साहा के मुताबिक शाम 5:30 बजे तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो रात 8:30 बजे 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में भी बादल छाए थे, लेकिन बारिश शाम को हुई।
इधर, शहर में रात के तापमान में 3 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ। शनिवार को लगातार तीसरे दिन रात का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस मामले में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में दिन और रात के तापमान दोनों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। शनिवार को दिन का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी सिर्फ 0.1 डिग्री का ही इजाफा हो सका। साहा ने बताया कि प्रदेश या उसके आसपास कोई बड़ा मानसूनी सिस्टम नहीं है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है।
गरज-चमक वाले बादल बने तो बरस गया पानी
साहा ने बताया कि वातावरण में नमी होने और दिन का तापमान बढ़ने के कारण शहर में गरज चमक वाले बादल यानमी सीबी क्लाउड बन गए थे। इन बादलों में ज्यादा पानी नहीं था, इसलिए हल्की बारिश हुई।
खबरें और भी हैं…