सावन में कार्यक्रम: विजया मित्र मंडल और विहिप-बजरंग दल ने निकाली कांवड़ यात्रा, महिलाएं और बच्चे हुए शामिल

नीमच20 मिनट पहले

कॉपी लिंक

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने उपनगर बघाना में कांवड़ यात्रा रविवार को निकाली। यात्रा गोपाल गोशाला से प्रारंभ हुई, जो उपनगर बघाना के विभिन्न मार्गों से होती हुई, रेलवे फाटक स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। यहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर प्रसाद वितरण किया गया।

उधर, विजया मित्र मंडल की ओर से सावन माह के अवसर पर 20वीं कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रविवार सुबह बावड़ी वाले बालाजी मंदिर तिलक मार्ग से प्रारंभ हुई, जो नया बाजार, बारादरी फव्वारा चौक, मनासा रोड होते हुए बोरखेड़ी पानेरी स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। जहां यात्रा का समापन किया गया।

80 से अधिक कांवड़िए हुए शामिल

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सदस्यों ने बताया कि बजरंग दल 5 वर्षों से भगाना उपनगर में कांवड़ यात्रा निकालता आ रहा है। इस यात्रा में लगभग 80 से अधिक कांवड़िए शामिल हुए हैं कांवड़ यात्रा में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी के साथ सजीव स्वांग धारी भी मौजूद थे।

भगाना उपनगर में निकाली कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

भगाना उपनगर में निकाली कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

पांच आकर्षक कांवड़ को दिया पुस्कार

यात्रा में शामिल पांच आकर्षक कावड़ को विद्या मित्र मंडल की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। विजया मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि नीलकंठ महादेव मंदिर पर कांवड़ यात्रा पहुंचने के बाद दोपहर भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन कर महा प्रसादी व भंडारे का आयोजन भी किया गया।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!