नरसिंहपुर33 मिनट पहले
कॉपी लिंक
नरसिंहपुर जिले के करेली शहर में आधार केंद्रों की सीमित संख्या होने से लोगों को अपना आधार अपडेट कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी कई लोगों का आधार कार्ड अपडेट नहीं हो रहा है। लोगों ने नए केंद्रों को खोले जाने की मांग की है।
करेली शहर से कई गांव लगे हैं, जहां तीन स्थानों पर आधार केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिनमें एक नगर पालिका कार्यालय और दूसरा तहसील कार्यालय में संचालित होता है। इसके अलावा शहर के पोस्ट ऑफिस में भी आधार को अपडेट करने का काम किया जाता है। यहां पर यह सुविधा लोगों के लिए दोपहर तीन बजे के बाद ही मिल पाती है।
लोक सेवा में यह सेंटर सिर्फ सरकारी परिसर में खोले जाने का प्रावधान है, इसके कारण साढ़े तीन किमी के दायरे में सिर्फ दो आधार केंद्र ही संचालित हो रहे हैं। इन दिनों स्कूल और कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया चालू रहने से बड़ी संख्या में लोग अपने आधार को अपडेट कराने के लिए इन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। यहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। वहीं आधार केंद्र संचालकों का कहना है कि एक हितग्राही के आधार को अपडेट करने में करीब 20-25 मिनट का समय लगता है, इसलिए लोगों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है।
खबरें और भी हैं…