खरगोन22 मिनट पहले
कॉपी लिंक
जिले में हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा सिलाई करने वाले दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की शहरी स्व-सहायता समूहों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया। जिसमें जिला शहरी विकास अभिकरण के द्वारा तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान के साथ सेल्फी विथ तिरंगा स्पॉट संग प्रदर्शनी लगाई गई।
जिला परियोजना अधिकारी प्रियंका पटेल ने अभियान में हर घर तिरंगा फहराने के लिए स्थानीय संगठनों से सहयोग आग्रह किया है। वहीं डूडा सिटी मिशन डॉ. निखिल कुलमी ने बताया कि जिले के समस्त निकायों में शहरी स्वसहायता समूहों द्वारा तिरंगा सिलाई के साथ इसे विक्रय किया जा रहा है।
विक्रय केंद्र पर खरगोन स्व सहायता समूह की नीला सावले ने कलेक्टर कुमार को तिरंगा प्रतीक बेच लगाकर इस अभियान में समूहों की भागीदारी के बारे में अवगत कराया। विक्रय केंद्र शुभारंभ एवं सेल्फी पॉइंट कार्यक्रम में सिटी मैनेजर उमेश जोशी, कलेक्टर स्टाफ, डूडा और नगर पालिका स्टाफ तथा समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।
जिले की 1500 से अधिक स्कूलो में मना स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव
मप्र शिक्षक संघ की जिला इकाई ने जिले की 1500 से अधिक स्कूलों में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया। सोमवार सुबह से ही हर गांव, नगर की स्कूलो में इस कार्यक्रम के कारण तिरंगा और देश भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी। मावि अघावन में महापुरुषों की वेशभूषा में बच्चे भारत माता की शोभा यात्रा लेकर गांव की हर गली मोहल्ले में पहुंचे। ग्रामीणों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। टेमला हायर सेकंडरी और अघावन में क्षेत्र के स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी जगन्नाथ राठौड़ के सुपौत्र ओमप्रकाश राठौड़ का एवं ऊन में सैनिकों का सम्मान किया गया।
यहां मुख्य अतिथि के तौर पर शालिनी रतोरिया सम्मिलित हुई। खरगोन नगर की स्कूलो में सेना से सेवानिवृत्त हवलदार विनोद पटेल एवं मुजाल्दे, श्याम राव मोयदे के पोते रमाकांत मोयदे, शहीद राजेन्द्र यादव की पुत्री मेधा यादव, उत्कृष्ट स्कूल में स्वतंत्रता सैनानी श्यामलाल भावसार की धर्मपत्नी गायत्रीदेवी भावसार का सम्मान किया गया। बच्चों ने देश भक्ति गीत गाए।
शहर की शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 23 में अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक समिति के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि थे। इस दौरान अनीता सिटौले, चंद्रकिरण गुप्ता का अभिनंदन विद्यालय की प्रधान पाठक रुकमणी नागराज ने किया। कार्यक्रम का संचालन शीतल राठौर ने किया। आभार मीना बार्चे माना। कार्यक्रम की व्यवस्था अन्नपूर्णा जमरे एवं अनीता उपाध्याय ने संभाली।
खबरें और भी हैं…