बदमाशों के साथ चिनार हिल्स पर पुलिस की मुठभेड़: सिपाही घायल,असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ की थी लूट

इंदौर37 मिनट पहले

तेजाजी नगर इलाके के चिनार हिल्स पर दो बदमाशों के साथ पुलिस के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनो बदमाशों को हाथ ओर पैर में चोटें आई है। अफसरो के मुताबिक हमले में एक सिपाही भी घायल हुआ है। आरोपियों ने असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।एडीशनल डीसीपी जयसिंह भदौरिया के मुताबिक राजेंद्र नगर नगर थाना क्षेत्र में एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने देवाम परमार ओर उसकी महिला मित्र के साथ बदमाशों ने लूट की थी। रात में जानकारी मिली कि उक्त बदमाशो की पहचान सीसीटीवी कैमरो से अभिषेक उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र दुबे निवासी देवगुराडिया ओर धीरज पुत्र मनोहर लाल निवासी काटजू कालोनी के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनो चिनार हिल्स के पास कशिश रेस्टोंरेट के पास बैठे है। जब एसआई सचिन त्रिपाठी ओर सिपाही रविकांत मिश्रा सहित अन्य टीम इन्हें पकड़ने पहुंची थी। आरोपियों ने देशी कट्‌टे से फायर कर दिए ओर भागने लगे। इस दौरान सिपाहीयों के पीछा करने पर एक बदमाश ने रविकांत को चाकू मार दिया। इस दौरान हाथापाई कर आराेपियो को पकड़ लिया गया।पहले के भी अपराधीपुलिस जानकारी के मुताबिक आरोपियों पर पहले के भी अपराध है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों को शुक्रवार रात को ही आरोपियों को पहचान कर हिरासत में ले लिया गया था। जिसमें रविकांत मिश्रा ओर उनकी टीम ने ही आरोपियों को पकड़ा था। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों से मुठभेड़ होना बताई है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!