Hindi NewsLocalMpNiwariPolice And Children Took Out A Rally In Prithvipur, Promoted The Tricolor Campaign At Every House
निवाड़ी6 मिनट पहले
कॉपी लिंक
आजादी के अमृत महोत्सव को तिरंगामय करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के सभी जिलों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। निवाड़ी पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस हर घर तिरंगा अभियान का जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है।
इस दौरान निवाड़ी पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक पुलिस कर्मी को उनके घर में तिरंगा फहराने के लिए निर्देशित किया है। वहीं जिले की पृथ्वीपुर पुलिस ने हाथ में झंडे लेकर बैंड के साथ बच्चों की रैली की अगुवाई की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर शासन, प्रशासन और जन प्रतिनिधि हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार करने में जुट गए हैं, ताकि आजादी का अमृत महोत्सव भारत में तिरंगामय हो जाए और प्रत्येक भारतीय के सीने में समाहित राष्ट्र भक्ति लहराते हुए तिरंगे में दिखे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मन की बात में भी हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार करने के लिए भारत वासियों से अपील की है। इस को लेकर निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर व पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी के निर्देशन में पृथ्वीपुर एसडीएम अंकिता जैन व एसडीओपी संतोष पटेल ने अभियान का प्रचार करने के लिए स्कूली बच्चों की झंडा रैली आयोजित की।
इस रैली में बच्चों के साथ बैंड बाजे और पृथ्वीपुर पुलिस ने मार्च पास्ट कर रैली की अगुवाई की। रैली में बच्चों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगाए।
खबरें और भी हैं…