पार्षद के लिए जोड़-तोड़ शुरू: चंदेरी में निर्दलीय पार्षद ने भाजपा से हाथ मिलाया, 10-10 पार्षदों के साथ बराबर हुए कांग्रेस-बीजेपी

अशोकनगर29 मिनट पहले

कॉपी लिंक

नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव का समय नजदीक आते ही जोड़-तोड़ का दौर शुरू हो गया है। चंदेरी में वार्ड नंबर 5 से निर्वाचित हुए निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा का हाथ थाम लिया है और अब भाजपा के पास 9 की जगह 10 पार्षद हो गए हैं, 21 सदस्यों वाली नगर पालिका में एक पार्षद के हाथ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भविष्य है।

बता दें, 21 वार्ड की चंदेरी नगर पालिका में 10 पार्षद कांग्रेस के बने हैं, जबकि 9 बीजेपी के है, वहीं दो ने निर्दलीय बाजी मारी है। यहां के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाना निर्दलीयों के ही हाथ में था जिनमें से वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय प्रत्याशी मदन खटीक चुनाव जीते थे और मंगलवार की शाम के समय भाजपा से हाथ मिला लिया है। भाजपा जिला महामंत्री व नगर मंडल अध्यक्ष ने एक निजी होटल में किया पत्रकार वार्ता का आयोजन कर निर्दलीय प्रत्याशी का भाजपा में शामिल होने की जानकारी साझा की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए पार्षद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

जिले भर की 2 नगर पालिका और 4 नगर परिषद में से केवल चंदेरी नगर पालिका में कांग्रेसी ने बढ़त बनाई थी और बीजेपी से 1 अधिक वार्ड जीत लिया था। लेकिन यहां के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का भविष्य निर्दलीय पार्षद के हाथ में है। जिसमें भाजपा में एक पार्षद को शामिल कर लिया है अब 10 पार्षद भाजपा और 10 पार्षद कांग्रेस के पास है एक और निर्दलीय पार्षद के हाथ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भविष्य है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!