बहन की लव मैरिज का बदला चार साल बाद लिया: सिरफिरे भाई ने बहन के पति, ससुर-देवर पर पेपर कटर से किया हमला

ग्वालियरएक घंटा पहले

सिरफिरे युवक के पेपर कटर से घायल उसकी बहन का ससुर

इंदरगंज थाने में हुआ मामला दर्ज

ग्वालियर में बहन के लव मैरिज करने से खफा भाई ने चार साल बाद बहन की ससुराल पहुंचकर कातिलाना हमला किया है। सिरफिरे भाई ने बहन के पति, ससुर व देवर पर पेपर कटर से ताबड़तोड़ वार किए हैं। जिससे तीनों घायल हो गए हैं। उनके लहूलुहान होते ही हमलावर भाग गया।

घटना इंदरगंज स्थित ऊंट पुल शिव मंदिर के पास की है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने उसकी तलाश में घेराबंदी कर दी है।

हमलावर के वार से घायल गुलशन

हमलावर के वार से घायल गुलशन

यह है पूरा मामलाइंदरगंज के ऊंटपुल स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाला शिवम उर्फ छोटू सिंह प्राइवेट जॉब करता है। देर रात वह खाना खाने के बाद दरवाजे पर पहुंचा तो बाहर भारत शाक्य पुत्र नरेश शाक्य खड़ा था। भारत उसकी पत्नी का भाई है। चार साल पहले शिवम ने लव मैरिज की थी। तभी से भारत उससे रंजिश रखता था। शिवम को देखते ही भारत ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। उसने अपने बहनोई पर सरिया से हमला कर उसका पैर तोड़ दिया। सिरफिरा साला उस पर वार कर रहा था कि तभी टहल कर लौट रहे शिवम के पिता ने बेटे की मारपीट होते देखकर उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके गले पर पेपर कटर से हमला कर दिया। गले पर कटर लगते ही वह लहूलुहान हो गए। पिता की आवाज सुनते ही शिवम का भाई गुलशन उन्हें बचाने आया तो हमलावर ने उस पर भी पेपर कटर से वार कर दिया। आरोपी द्वारा उसकी गर्दन को निशाना करते देखकर गुलशन ने उसका हाथ पकड़ने का प्रयास किया, तो कटर उसके हाथ में लगा और इसके बाद भी आरोपी ने उस पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन गुलशन बचाव करता रहा और उसके हाथ में तीन स्थानों पर कटर से घाव लगे है। हमला करने के बाद आरोपी भाग गया।चार साल पहले की थी लव मैरिजपुलिस पड़ताल में पता चला है कि घायल शिवम ने चार साल पहले भारत की बहन कीर्ति से प्रेम विवाह किया था। तब बहन की लव मैरिज के वह खिलाफ था। उसे यह शादी बिल्कुल भी रास नहीं आई थी। तभी से सिरफिरा भाई बहन के पति और उसके ससुराल वालों से दुश्मनी रखता था और संभवत: इसी का बदला लेने के लिए उसने हमला किया है।पुलिस का कहनाइंदरगंज थाना प्रभारी अनिल सिंह भदौरिया ने बताया कि घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घायल अस्पताल मंे भर्ती हैं। आरोपी की तलाश मंे दबिश दी जा रही है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!