बुरहानपुर4 मिनट पहले
कॉपी लिंक
देशभक्ति की पहचान करा दो, हर घर पर तिरंगा फहरा दो। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के लिए बुरहानपुर जिला प्रशासन ने नई पहल की। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने म्यूजिक वीडियो तैयार कराया। जिसकी प्रशंसा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी की है।
कलेक्टर के मार्गदर्शन तथा मुकेश दरबार के निर्देशन में ताप्ती फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो का विमोचन, प्रदर्शन कलेक्टर प्रवीण सिंह ने किया। हर घर तिरंगा है फहराना तथा जय हिन्द बोलो रे निर्मित वीडियो को जन.जागरूकता के लिए जारी किया गया है।
3.3 मिनट का वीडियो
3.3 मिनट के इस वीडियो में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, कलेक्टर प्रवीण सिंह, बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, भूतपूर्व सैनिक, धर्मगुरूओं, प्रशासनिक अफसर, कर्मचारियों, शहरवासियों को तिरंगा लहराते हुए दिखाया गया है।
म्यूजिक वीडियो की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
31 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक ली थी। तब कलेक्टर ने इसकी जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री चौहान ने बुरहानपुर प्रशासन के इस म्यूजिक वीडियो की प्रशंसा की। म्यूजिक वीडियो को प्रदेश स्तर भी खूब सराहा जा रहा है।
खबरें और भी हैं…