Hindi NewsLocalMpMadhya Pradesh (MP) Receives Highest Rainfall In 6 Years In July 2022, Madhya Pradesh Weather Updates
भोपालएक घंटा पहले
मध्यप्रदेश में पिछले 6 साल में इस बार जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 10 साल में यह तीसरी बार है, जब प्रदेश में जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इस बार जुलाई में 16 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 13 इंच बारिश होनी थी। यह सामान्य से 3 इंच ज्यादा है। पिछले साल जुलाई में 13 इंच बारिश हुई थी। इससे पहले बारिश 2016 में इस महीने में सबसे ज्यादा बारिश 20 इंच हुई थी। 2013 में 19 इंच बारिश हुई थी। सबसे कम पानी 2020 में 7 इंच गिरा था।
1 जून से अब तक 21 इंच बारिश हो चुकी
मध्यप्रदेश में 1 जून से 31 जुलाई तक 21 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 13% ज्यादा है। अभी तक 18 इंच बारिश होना चाहिए थी। यह सामान्य से 3 इंच ज्यादा है। मौसम विभाग की माने तो नया सिस्टम मंगलवार से बनना शुरू हो जाएगा। इससे फिर से बारिश का नया दौर शुरू होगा। सोमवार दोपहर बाद भोपाल में बादल भी छाए।
अगस्त में दिन के तापमान सामान्य से अधिक रहेंगेमौसम विभाग के अनुसार अगस्त 2022 के दौरान, पूर्व मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अनेक भागों में और उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है । देश के शेष भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। पूर्व मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
भोपाल-इंदौर और ग्वालियर-चंबल में अच्छी बारिशमौसम विभाग के अनुसार देश में अगस्त 2022 के लिए मासिक वर्षा सामान्य 94% से 106%) होने की संभावना है। इस दौरान ग्वालियर-चंबल, भोपाल और इंदौर में अच्छी बारिश होगी। दक्षिण पूर्व भारत, उत्तर पश्चिम भारत और आस-पास के पश्चिम मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
खबरें और भी हैं…