इंदौर में “तिरंगा अभियान”: राष्ट्रध्वज भेंट करने नवनिर्वाचित महापौर के घर पहुंचे कांग्रेस नेता, भाजपा पर साधा निशाना

इंदौर8 मिनट पहले

नवनिर्वाचित महापौर के भेंट किया तिरंगा

इंदौर में कांग्रेस ने तिरंगा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेसी नवनिर्वाचित महापौर के घर पहुंच गए। कांग्रेसियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को तिरंगा भेंट किया। अब कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता आगामी 5 अगस्त को सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी तिरंगा भेंट करेंगे। कांग्रेसियों ने भाजपा के तिरंगा अभियान को लेकर भी निशाना साधा। आपको बताते हैं कांग्रेसियों ने क्या कुछ कहा…

बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत कांग्रेसी नेता बुधवार को नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव के घर पहुंचे। जहां उन्होंने भार्गव को तिरंगा भेंट किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने महापौर से चर्चा भी की। यहां उन्होंने भार्गव से मांग की है कि तिरंगा अभियान सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी तक ही सीमित ना रहे। पूरे साल किसी न किसी रूप में निगम द्वारा संचालित कार्यालयों, स्कूलों में ये अभियान चलाया जाना चाहिए। जिस पर भार्गव ने भी स्वीकृति दी।

सीएम को देंगे तिरंगा, भाजपा पर साधा निशानाशहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने कहा कि आगामी 5 अगस्त को सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर आने वाले हैं। उनके इंदौर आने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सीएम को तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा भेंट किया जाएगा। साथ ही संघ कार्यालय, मंत्रीगण, सभी पार्षदों, पूर्व विधायकों सहित शहर के गणमान्य लोगों को तिरंगा भेंट किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा झंडे को सशुल्क अपने दफ्तर से बेच रही है, जो निंदनीय है। वीडी शर्मा जी को इस पर ध्यान देना चाहिए।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!