खजुराहो के मंदिर भी हुए तिरंगामय: अभियान के तहत मंदिरों पर की तिरंगा लाइटिंग

छतरपुर (मध्य प्रदेश)42 मिनट पहले

कॉपी लिंक

छतरपुर में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के चलते हर घर तिरंगा अभियान के तहत खजुराहो के पश्चिमी मंदिर संमूह ने मंदिरों पर तिरंगे को प्रद्रशित करने के लिए लाइटिंग की है। 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान में कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में पुरातत्व विभाग द्वारा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के मंदिरों को तिरंगा लाइटिंग से सजा दिया दिया। इससे मंदिरों को नजारा बेहद खूबसूरत, मनमोहक और आकर्षक प्रतीत हो रहा है। पर्यटक इसे देखने के लिए बहुत ही उत्सुक हो रहे हैं।

error: Content is protected !!