इंदौर24 मिनट पहले
इंदौर के एमजी रोड पुलिस ने ड्रग पैडलर की मदद करने के मामले में फरार चल रही आरोपी की मां को भी पकड़ लिया। वह कोर्ट में सरेंडर करने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने पहले ही कार्रवाई कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मां ने अपने बेटे का फर्जी मृत्यृ सटिफिर्केट कोर्ट में पेश किया था। जिसमें जांच के बाद उसे आरोपी बनाया गया था।
ड्रग तस्करी करने वाले अभिषेक जैन की मां सीमा जैन को एमजी रोड पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। अभिषेक जैन ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद कोरोना काल में अपना फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पेश कर जेल के रिकार्ड में खुद को मृत घोषित बताया था। इसके बाद अभिषेक को दूसरे राज्य की पुलिस ने पकड़ा था। उसे जब इंदौर लेकर आया गया तो पहले एमजी रोड पुलिस को सूचना दी गई। इसे बाद आलीराजपुर में शून्य पर कारवाई कर मामले को इंदौर भेजा गया था।
सीमा जैन की भूमिका के बाद बनाया था आरोपीपुलिस को जांच में पता चला कि अभिषेक का डेथ सर्टीफिकेट उसकी मां सीमा जैन ने कोर्ट में पेश किया था। जिसमें पुलिस ने अभिषेक की मां को भी आरोपी बना लिया था। कुछ समय पहले उसकी संपत्ति कुर्क करने को लेकर भी कोर्ट ने समंस जारी किया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
फर्जी कंपनियों की भी मिली थी जानकारीपुलिस को जांच में पता चला कि अभिषेक ने फर्जी नाम से कंपनियां भी बना ली हैं। जिसमें ग्लोरी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. है। ग्वालियर कंपनी रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत इस कंपनी में उसने अपने घर 21 प्रतापगंज मार्ग आलीराजपुर का पता दिया है। इस कंपनी का सालाना टर्न ओवर 50 लाख रुपये होना सामने आया था।
खबरें और भी हैं…