ग्वालियरएक घंटा पहले
ग्वालियर में एक विवाहिता महिला को घर में अकेला पाकर उसका चचिया ससुर घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जब महिला ने विरोध किया तो चचिया ससुर ने महिला का मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। महिला ने आरोपी ससुर से अपने आप को किसी तरह छुड़ाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनते ही महिला का पति वह पहुंचा तो आरोपी ससुर वहां से भाग निकला जिसकी शिकायत महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर पुलिस ने की है पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी चचिया ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चकरायपुर में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता महिला (रोशनी बदला हुआ नाम) ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर बताया है कि वह जब दोपहर में अपने घर में अकेली थी और घर का कुछ काम कर रही थी उसी दौरान उसका चचिया ससुर मुकीम खान घर में जबरदस्ती घुसकर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जब उसने विरोध किया तो उसके ससुर ने उसका अपने हाथ से मुंह बंद कर दिया। और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने किसी तरह अपने आप को आरोपी चचिया ससुर से छुड़ाकर शोर मचाना शुरू कर दिया शोर की आवाज सुनकर घर की छत पर बैठे पति आवाज सुनकर वहां पहुंचा तो आरोपी ससुर वहां से मौका पाकर भाग निकला जिसकी शिकायत महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से की पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी चचिया ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को पकड़ा
महाराजपुरा सीएसपी रही भदौरिया ने बताया कि थाने आकर एक पीड़ित विवाहिता महिला ने शिकायत कर बताया है कि घर में घुस कर जबरन उसके चचिया ससुर ने उसका मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर आरोपी चचिया ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें और भी हैं…