विदिशा में किसान परेशान: हम्माल, तुलावट और व्यापारियों के विवाद के चलते 8 दिन रही मंडी बंद

विदिशा5 घंटे पहले

कॉपी लिंक

विदिशा कृषि उपज मंडी में हम्मा यूनियन और अनाज तिलहन संघ में 60 किलो भर्ती और वृद्धि दर को लेकर टकराव कम होने का नाम नहीं ले रहा। जहां इसी विवाद के चलते पहले 8 दिन मंडी बंद रही थी जिसके बाद 15 दिन में बैठकर निराकरण करने की बात पर सहमति बनी थी जिसके बाद मंडी में कृषि कार्य फिर शुरू हुआ था।

अब फिर से हम्मालों तुलावटों और व्यापारियों के बीच में टकराव हो रहा है। बुधवार को हम्माल और तुलाबटों ने ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। तुलावट यूनियन के अध्यक्ष माधोसिह अहिरवार ने कहा कि कृषि उपज मंडी विदिशा में तुलावटों हम्मालों और व्यापारियों के बीच दर वृद्धि और 60 किलो के हिसाब से भरती को लेकर गतिरोध चला आ रहा है। कई बार मंडी इसके चलते बंद भी रही है। व्यापारी अपनी जगह पर हैं। तो वहीं तुलावट और हम्माल भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। इसका कुल मिलाकर नुकसान सिर्फ और सिर्फ किसानों का हो रहा है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!