आजादी का अमृत महोत्सव: रायसेन के गोहरगंज में निकाली तिरंगा रैली, नागरिक हए शामिल

रायसेन17 मिनट पहले

कॉपी लिंक

आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत एकीकृत शाला शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरगंज के स्कूली छात्र छात्राओं एवं स्कूल के प्राचार्य शिक्षक तथा पुलिस थाना स्टाफ ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गोहरगंज के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली।

तिरंगा रैली प्रमुख मार्गों से होती हुई, बस स्टैंड तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, न्यायालय एवं शासकीय अस्पताल के मुख्य मार्गों से होती हुई, वापस विद्यालय में जाकर समाप्त हुई। तिरंगा रैली में प्राचार्य शिक्षक छात्र छात्राओं तथा थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ सहित गणमान्य नागरिकों शामिल हए।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!