छतरपुर28 मिनट पहले
छतरपुर में आजादी का अमृत महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान और जिसके तहत तिरंगे वितरण किया जा रहा है और यह कार्य अनवरत जारी है। जिले में हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रहीं है। इसी क्रम में बिजावर और बक्स्वाहा के ग्रामों में स्वसहायता समूह (SRLM) की महिलाओं ने हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली और 13 से 15 अगस्त तक ग्रामवासियों को घरों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया है।
खबरें और भी हैं…