Hindi NewsLocalMpHardaBJP Observers Consulted The Councilors, Names Of Asha Meena And Bindu Gurjar Also Came For The President
हरदा5 मिनट पहले
नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को पार्षदों से चर्चा की। पर्यवेक्षक व पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेश मेहता ने गुरुवार को तवा काॅलोनी स्थित सर्किट हाउस में पार्षद, जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से रायशुमारी की। उन्होंने सभी पार्षदों व जिला पदाधिकारियों से व्यक्तिगत बात कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे।
इस दौरान किसी एक नाम पर सहमति न बनने पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन से चार नामों पर चर्चा हुई है। दोनों पदों के लिए भोपाल स्तर से ही नाम तय किए जाएंगे।नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाली चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। नव निर्वाचित पार्षद 7 अगस्त को नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनेंगे। शहर में 35 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा के 24 विजयी हुई हैं। इससे भाजपा का अध्यक्ष बनना तो तय है। इसमें भारती कमेडिया, आशा मीणा व बिंदु गुर्जर के नाम शामिल हैं।
दो मिनट में हुई एक पार्षद से रायशुमारी
सर्किट हाउस के कमरा नंबर 4 में पार्टी के पर्यवेक्षक ने सभी 24 पार्षदों से अलग अलग बात की। इस दौरान महिला पार्षदों के साथ उनके पति भी रायसुमारी के लिए पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा की पत्नी भी अध्यक्ष पद की दावेदार होने से उन्हें इस रायशुमारी से दूर रखा गया। भारती कमेडिया और बिंदु गुर्जर का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा पार्षदों ने अपनी राय में बताए जाने की बात भी सामने आई है।
भारती कमेडिया का नाम तय कर चुके हैं मंत्री
उपाध्यक्ष पद के लिए तीन बार से पार्षद का चुनाव जीतने वाली अनिता राठौर, अनिता अग्रवाल व ओमप्रकाश मोरछले के नामों पर चर्चा हुई है। पर्यवेक्षक ने किसी भी पद के नाम को ओपन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रदेश संगठन तय करेगा। वह सात तारीख के पहले बताया जाएगा। स्थानीय विधायक व प्रदेश के कृषि मंत्री ने मतदान के पूर्व ही भारती कमेडिया के नाम पर अध्यक्ष पद की मोहर लगा दी थी।
ये हैं भाजपा के संभावित चेहरे
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए शहर के वार्ड नं 34 की पार्षद भारती कमेडिया, 16 से आशा मीणा, 6 की अनिता राठौर, 17 की बिंदु गुर्जर, 18 की कैलाश सांखला, 3 की रक्षा धनगर, 25 की रानी बघेला, 2 से रीना प्रजापति इसी वर्ग से आती हैं। इन सभी महिला पार्षदों में रानी बघेला सबसे अधिक शिक्षित हैं।
खबरें और भी हैं…