बड़वानी की दो नप में बीजेपी का कब्जा: नव गठित निवाली ने निर्विरोध बनी भाजपा की अध्यक्ष, ठीकरी में भी भाजपा प्रत्यासी ने हासिल की जीत

बड़वानी4 मिनट पहले

कॉपी लिंक

बड़वानी जिले की दो नगर परिषद में आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जहां नगर परिषद निवाली में निर्विरोध भाजपा के अध्यक्ष का चयन किया गया। वही ठीकरी में चुनाव हुआ जिसमें भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रतिनिधि ने 11 वोट से जीत हासिल की है।

ठिकरी नवगठित नगर परिषद अध्यक्ष पद पर पूजा सुमित जायसवाल ने 11 मत प्राप्त किए वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अयोध्या बाई को 4 मत ही प्राप्त हुए है। भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष पूजा सुमित जयसवाल बनी है।

नगर परिषद में जहां भाजपा के 8, निर्दलीय दो, सहित एक कांग्रेसी ने भी पूजा सुमित जायसवाल को अपना वोट दिया है कुल 11 मत मिले अध्यक्ष के लिए। विपक्ष में सामने अयोध्या भाई पटेल को मात्र 4 वोट मिले कांग्रेस के 5 वोट थे जिसमें से भी एक वोट किसका मिला यह भी चर्चा का विषय बन रहा है।

निवाली में जीत के बाद निर्विरोध अध्यक्ष को आए खुशी के आंसू

जीत की खुशी के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाकर आतिशबाजी शुरू कर दी है। निवाली के नवगठित नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर काबिज हुई भाजपा के तरुणा सिसोदिया की जीत घोषित होते ही नगर के मंदिर चौक स्थित नगर परिषद कार्यालय में चल रही चुनाव प्रक्रिया के बाहर खड़े लोगों में उत्साह देखा गया।

जहां देखते ही देखते आतिशबाजी शुरू कर दी गई। इस दौरान एक दूसरे को बधाई देने का दौर शुरू हो रहा था। तभी पार्षद से अध्यक्ष बनी तरुणा सिसोदिया के पति नरेंद्र की आंखों से खुशी के आंसू निकल रहे थे।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!