शाहपुर नप में BJP के 7 पार्षद अंडरग्राउंड हुए: पार्टी में घमासान मचा, कुल 15 में से 9 पार्षद BJP के है

बुरहानपुर4 घंटे पहले

हाल ही में शाहपुर नगर परिषद के 15 वार्डों में पार्षद चुनाव हुए हैं। यहां अब पार्षदों द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया जाना है, लेकिन राजनीति गर्मा गई है। दरअसल नगर परिषद के 7 भाजपा पार्षद अज्ञातवास में चले गए। जिससे शाहपुर की राजनीति में हड़कंप मच गया है। स्थानीय परिषद में भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 और एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुआ है। भाजपा के अचानक 7 पार्षद गायब होने से खुद पार्टी नेता ही विरोध में आ गए हैं।

शुक्रवार शाम स्थानीय महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एकत्रित हुए और इस तरह की घटना का पुरजोर विरोध करते हुए आक्रोश जताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष युवराज महाजन, दिवंगत सांसद के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुनील महाजन, केशव महाजन, सैयद भूरा, विनोद चौधरी, राजकुमार आखरे, भास्कर महाजन आदि नेता उपस्थित थे।

धनबल के कारण रातोंरात पार्षद गायब

विनोद चौधरी ने कहा कि धनबल के माध्यम से रातों रात पार्षद गायब हुए हैं। पार्टी में अध्यक्ष की दावेदारी करना अपना अधिकार है। भाजपा में संगठन तय करता है कि कौन अध्यक्ष बनेगा, कौन दावेदार है। इस तरह की घटना का विरोध कर निलंबन की कार्रवाई की मांग की जाएगी। हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि बुरहानपुर व शाहपुर में इस तरह की घटना नहीं हुई है। भाजपा को हम अपनी मां मानते हैं। कमल का फूल यह चुनाव चिन्ह नहीं यह हमारी आत्मा से जुड़ा हुआ है। लोगों ने कमल के फूल को वोट दिया है। इस तरह की घटना का विरोध करते हुए संगठन व जिलाध्यक्ष से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

इसके उपरांत नगर के प्रमुख मार्गो से रैली निकालकर अपना विरोध जताया गया। दरअसल इस चुनाव में 2 गुट होने के कारण यह स्थिति बन रही है। पार्षद के भतीजे ने कार्यकर्ता के साथ की मारपीट वार्ड क्रमांक 9 के एक नवनिर्वाचित पार्षद के समर्थकों द्वारा एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। दरअसल निर्वाचित पार्षद के भतीजे ने कार्यकर्ता अकील मोहम्मद को रैली में जाने से मना किया था। अकील का आरोप है कि जब पार्षद के भतीजे को इस बात का पता चला कि मैं रैली में जाने वाला हूं तो उसने मेरे साथ मारपीट की। अकील रैली के दौरान खून से लथपथ होकर भाजपा नेताओं के सामने पहुंचा और कहा मैं पहले ही कहा था कि ऐसे लोगों को टिकट मत दो।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!