हर घर तिरंगा अभियान: कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, छात्राओं सहित कॉलेज स्टॉफ हुआ सम्मिलित

शाजापुर22 मिनट पहले

कॉपी लिंक

शाजापुर में किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत शुक्रवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की 75 से अधिक छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। तिरंगा रैली में शामिल छात्राओं ने शहरवासियों से अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. शेरू बेग ने बताया कि तिरंगा रैली किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय से प्रारंभ हुई, जो किला रोड, छोटा चौक, आजाद चौक, सराफा बाजार, सोमवारिया बाजार, कंस चौराहा, कुम्हारवाड़ा घाटी, धानमंडी होते हुए पुनः किला परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां छात्राओं को तिरंगे का महत्व एवं ध्वजारोहण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी. मूंदड़ा, जेपी माथुर, अनिल नागर, महेश पाटीदार, दीपिका गुप्ता, नरेन्द्र भाटी, आदित्य सक्सेना, अतिथि विद्वान डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. ऋचा सक्सेना, शबाना कुरैशी, नीतेश गुप्ता, शंकरलाल कुशवाह, विजय सिंह विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!