CM ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग: विभिन्न संगठनों से की तिरंगा अभियान को लेकर चर्चा

शाजापुर (उज्जैन)एक घंटा पहले

कॉपी लिंक

सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसद, विधायक, धर्मगुरु, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों, सीएमसीएलडीपी के छात्रों को संबोधित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने आह्वान किया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है, जिसमें हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त अंतर्गत देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर सभी लोगों को अपने घर, दुकान, खेत में बने घर, शासकीय भवन, प्रायवेट बिल्डिंग आदि स्थानों पर तिरंगा लगाना है। साथ ही अन्य लोगों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना है।

साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सायकल रैली, मोटर साइकिल रैली, प्रभात फेरी के माध्यम से भी जनजागरण कर लोगों को इस अभियान से जोड़ सकते हैं। लोगों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत कर प्रदेश के अन्दर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि कोई भी घर न छूटे, प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाए ऐसी व्यवस्था की जाए।

वीसी का आयोजन जिला मुख्यालय शाजापुर स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शाजापुर हेमराज सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत सदस्य सुन्दर बाई, जगदीश फौजी, अखंड आश्रम धर्मगुरू स्वामी उदयभान, दिगम्बर अखाड़ा ईश्वरदास मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!