विदिशा में गूंजे भारत माता के जयघोष: स्कूली बच्चों, प्रशासनिक अधिकारी और रहवासियों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

विदिशा19 मिनट पहले

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में घर.घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा इस अभियान के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकालकर सभी लोगों से घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । वहीं विदिशा में भी इन दिनों घर.घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है । तिरंगा रैली में प्रशासनिक अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों समाजसेवी संगठनों और स्कूली बच्चों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

पूरे भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। लोगों में जागरूकता आए और पूरा देश तिरंगा फहराए इसके लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विदिशा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । विदिशा में जिला प्रशासन द्वारा घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों और शासकीय स्कूली बच्चों ने भागीदारी की। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने किया। जो पुलिस ग्रांउड से शुरू होकर शहर के नीमताल हॉस्पिटल रोड से होती हुई माधंवगंज चौक पहुंची। जहां रैली का स समापन हुआ।

हाथ में देश की शान थाम कर चल रहे थे बच्चे

रैली में शामिल अलग अलग स्कूलो के बच्चे हाथो में तिरंगा लिये चल रहे थे और भारत माता की जयकारे लगा रहे थे । तो वहीं प्रशासनिक अधिकारियों , जनप्रतिनिधियों , समाजसेवी संगठनो के लोग भी आन बान की शान तिरंगा को हाथों में थामे चल रहे थे और देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का पर्व अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आजादी का जश्न मनाने आह्वान किया गया। इस अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए शहर के विभिन्न मार्गों से तिरंगा रैली निकाली गई ।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!