सीहोर4 घंटे पहले
भोपाल से सलकनपुर दर्शन करने आए दर्शनार्थियों की जीप पलट गई। जिसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। श्रद्धालु सीहोर सलकनपुर-भोपाल से मां बिजासनी देवी धाम सलकनपुर दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शनार्थियों की जीप अनियंत्रित होकर भैरव घाटी के पास पलट गई। घटना में 8 लोग घायलों में से एक 14 वर्षीय बालिका को गंभीर चोटें आई है। वहीं 7 अन्य लोग सामान्य रूप से घायल होना बताया जा रहे है। जीप के पलटने का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी श्रद्धालु भोपाल के निवासी है।
यह है घायल
राजेश राजपूत निवासी भोपाल
गंभीर घायल
कुमकुम राजपूत पिता नर्मद सिंह उम्र 9
नंदनी राजपूत पिता राजेश उम्र 9
मामूली घायल
उमा सोनी पत्नी मनोज
राजेश राजपूत
अनिता राजपूत पत्नी नर्मदा सिंह
खबरें और भी हैं…