सागर20 मिनट पहले
कॉपी लिंकउसने देवर-देवरानी को सबक सिखाने के लिए उनकी बेटी को ही मार डाला
जिले के टिकीटोरिया गांव में बड़ी मां ने ही 4 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव दफना दिया। शुक्रवार सुबह से बच्ची लापता थी। पुलिस के अनुसार देवर-देवरानी आरोपी महिला का मजाक उड़ाते थे। शुक्रवार को भी उस पर किसी बात को लेकर तंज कसा था।
उसने देवर-देवरानी को सबक सिखाने के लिए उनकी बेटी को ही मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मनोज भदौरिया की 4 साल की बेटी ईश्वरी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गायब हो गई। रहली थाने में शक के आधार पर पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की तोे उसने बच्ची का ताैलिया से गला घोंटने और शव काे पास में ही खंडहर में गड्ढा खाेदकर दफनाने की बात स्वीकार की।
खबरें और भी हैं…