Hindi NewsLocalMpRewaHuman Chain Formed For The Tricolor Campaign In Rewa, Thousands Of Students Participated In The Rally
रीवा29 मिनट पहले
कॉपी लिंक
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रीवा जिले में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार की शाम विश्वविद्यालय स्टेडियम में हजारों छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया।
बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए खुद कलेक्टर मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन मौजूद रहे। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मानव श्रृंखला में 75 की आकृति बनाई गई। इस दौरान निगमायुक्त मृणाल मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह, समाजसेविका प्रज्ञा त्रिपाठी भी उपस्थित रही।
मानव श्रृंखला के उपरांत विश्वविद्यालय स्टेडियम से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बताया गया कि विश्वविद्यालय स्टेडियम से रैली प्रारंभ होकर सिरमौर चौक, कालेज चौक होते हुए मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के ग्राउंड में समाप्त हुई।
समापन अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जिले के हर घर में 13 से 17 अगस्त तक झण्डा फहराना है। इस बात का सभी संकल्प लें। उन्होंने तिरंगा रैली में शामिल छात्रों को शुभकामनाएं दी। साथ ही अपेक्षा की कि राष्ट्र के गौरव के प्रतीक तिरंगे को अपने घरों में फहराकर महत्वपूर्ण अभियान में भागीदार बनें।
एसपी ने कहा कि जब हमारे हांथ में तिरंगा होता है तो हमारा जोश और बढ़ जाता है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सभी इसे महापर्व के तौर पर मनायें। रैली को कमाण्डेंट साकेत पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान एडीएम कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व बच्चे उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं…