नाम जारी होते ही भाजपा सक्रिय: टीकमगढ़ नपा के लिए कांग्रेस ने पूनम को बनाया अध्यक्ष प्रत्याशी, नाराज गुट ने कमलनाथ से दर्ज कराई आपत्ति

Hindi NewsLocalMpTikamgarhCongress Made Poonam The President Candidate For Tikamgarh Napa, Angry Faction Lodged Objection With Kamal Nath

टीकमगढ़27 मिनट पहले

कॉपी लिंक

नगर पालिका टीकमगढ़ के लिए कांग्रेस ने पूनम जायसवाल को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नाम सामने आते ही अब तेजी के साथ राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं। कांग्रेस की ओर से नाम जारी करते ही भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस में भी बगावत के स्वर सुनाई देने लगे हैं। हालांकि अभी तक भाजपा ने अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

दरअसल जिले भर के लोगों की निगाहें नगर पालिका टीकमगढ़ के चुनाव पर टिकी हैं। यहां 27 वार्डों में से 14 में कांग्रेस के पार्षद और 10 में भाजपा पार्षद जीते हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं। तीनों निर्दलियों में से 1 भाजपा समर्थक और 2 कांग्रेस समर्थक बताए जा रहे हैं।

14 कांग्रेस और 2 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन होने के चलते कांग्रेस मजबूत स्थिति में मानी जा रही है। जबकि 1 निर्दलीय मिलाकर भाजपा के पार्षदों की संख्या 11 पर अटक रही है। भाजपा को बहुमत हासिल करने के लिए 3 वोटों की जरूरत है।

ऐसे में अगर कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग होती है तो भाजपा को अध्यक्ष बनाने में सफलता मिल जाएगी। फिलहाल कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करते ही दोनों ही पार्टियों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस में भी अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार नए विकल्प पर विचार करने में जुट गए हैं।

भाजपा की घोषणा का इंतजार

नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 10 अगस्त को होना है। अभी तक भाजपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित करते ही अब लोगों को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। वहीं भाजपा को कांग्रेस के बागियों का इंतजार है।

चर्चा में छाया इंटरनल वोटिंग का मुद्दा

कांग्रेस ने अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए 15 पार्षदों के बीच इंटरनल वोटिंग कराई थी। जिसमें सुषमा संजय नायक को 7, गफ्फार पप्पू मलिक को 7 और पूनम जायसवाल को 1 वोट मिला था।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!