उज्जैन9 मिनट पहले
कॉपी लिंक
उज्जैन। भारत जोड़ो अभियान के कांग्रेसियो ने हाथो में तख्तियां लेकर हाय रे महंगाई, देश की जनता रो रही और मोदी सरकार सो रही, मोदी सरकार की बेईमानी नहीं सहेगा हिंदुस्तान, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाना बंद करो, लूटेरी भाजपा सरकार शर्म करो जैसे नारे कांग्रेस की पदयात्रा निकाली गई।
भाजपा के कुशासन वादा खिलाफी के खिलाफ भारत जोड़ो अभियान के अंतर्गत कांग्रेस की पदयात्रा 9 अगस्त को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल पटेल तथा विधायक रामलाल मालवीय के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। सोडंग से प्रारंभ हुई पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम दिन 17 किलोमीटर से अधिक कांग्रेसी पैदल चलें। इस दौरान सोडंग, चकरावदा, गोयला, ढाबला फंटा, रूई, गड़ा पर चौपाल हुई जिसमें कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला।
यात्रा का जगह-जगह स्वागत
भाजपा राज में हो रही परेशानियों को बयां करते हुए यात्रा में प्रभारी कैलाश गोटी सहित जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष दरबारसिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कमल पटेल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 9 से 15 अगस्त तक भारत जोड़ो अभियान के अंतर्गत पदयात्रा का आयोजन किया है। उसी क्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पूरे मध्यप्रदेश में महंगाई, अग्निपथ योजना, भाजपा की वादा खिलाफी, महिलाओं पर अत्याचार सहित भाजपा के कुशासन के खिलाफ प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर की पदयात्रा कांग्रेसी करेंगे।
खबरें और भी हैं…