Hindi NewsLocalMpDewasPolice Of Different Police Stations Took Out Tricolor Yatra, Enthusiasm Did Not Decrease Even During Rain
देवास6 घंटे पहले
कॉपी लिंक
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने गुरुवार को अपने थाना क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली। बारिश के दौरान भी पुलिस कर्मियों का उत्साह कम नहीं हुआ। सबसे पहले कोतवाली थाने से शहर के प्रमुख मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। उसके बाद शहर के नाहर दरवाजा, सिविल लाइन थाना व औद्योगिक थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। जिसमें पुलिसकर्मी अपने हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली और लोगों को आगामी दिनों में 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फराने के लिए लोगों को जागरुक किया। इस दौरान देशभक्ति गीत भी सुनने को मिले।
खबरें और भी हैं…