सीहोर बारिश अपडेट: जिले में अब तक 932.2 मिलीमीटर औसत वर्षा, बीते 24 घंटे में 54.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Hindi NewsLocalMpSehore932.2 Mm Of Average Rainfall In The District So Far, 54.6 Mm Of Average Rainfall Recorded In The Last 24 Hours

सीहोर23 मिनट पहले

कॉपी लिंक

जिले में 01 जून से 11 अगस्त तक 932.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जो कि गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 591.6 मिलीमीटर थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1148.4 मिलीमीटर है।

अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 11 अगस्त 2022 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 886.8 मिलीमीटर, श्यामपुर में 889.0, आष्टा में 830.2, जावर में 725.0, इछावर में 943.3, नसरूल्लागंज में 920.4, बुधनी में 970.0 और रेहटी में 1292.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में वर्षा

जिले में बीते 24 घंटे में प्रात: 24 बजे तक 54.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 39.2 मिलीमीटर, श्यामपुर में 38.0, आष्टा में 68.0, जावर में 127.0, इछावर में 15.0, नसरुल्लागंज में 37.0, बुधनी में 30.0 एवं रेहटी में 82.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!