आगर मालवा14 मिनट पहले
आगर नगर पालिका में कुल 23 वार्ड में से भाजपा के पास 10 पार्षद सहित 2 निर्दलियों का समर्थन होने के बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय जैन अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए। उनको केवल 8 मत ही मिले। ऐसे में कांग्रेस के अधिकृत निलेश जैन पटेल को 15 मत मिलने से उनको विजय घोषित किया गया।
गौरतलब है कि आगर नगर पालिका में कुल 23 वार्ड है, जिसमें भाजपा के 10 पार्षद और कांग्रेस के 11 पार्षद विजय हुए थे। जो पार्षद निर्दलीय के रूप में विजय हुए वो भाजपा समर्थित है। जिन्हें पहले ही पार्टी ने बाहर निकाल दिया था। जीत जाने के बाद दोनों को वापस पार्टी में लिया गया। ऐसे में भाजपा के पास 12 पार्षद और कांग्रेस के पास 11 पार्षद का समर्थन होने से जीत भाजपा की मानी जा रही थी।
बहुमत होने के बाद भी पलटी बाजी
शुक्रवार को जब कलेक्ट्रेट कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जब परिणाम घोषित किए गए तो आश्चर्यचकित परिणाम सामने आए। जिसने सभी को चौंका दिया। भाजपा अधिकृत अजय जैन को मात्र 8 मत प्राप्त हुए और कांग्रेस के निलेश जैन पटेल को 15 मत आने पर रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर उन्हें विजय घोषित कर दिया।
भाजपा का उपाध्यक्ष और अपील समिति में नहीं लड़ने का फैसला
अध्यक्ष का चुनाव हार जाने के बाद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और पार्षद मनीष सोलंकी ने बताया कि हार का मंथन संगठन स्तर पर किया जाएगा। भाजपा पार्षद दल उपाध्यक्ष और अपील समिति के चुनाव का बहिष्कार करती है। सभी पार्षद कलेक्ट्रेट कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि भाजापा संगठन स्तर पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं…