रक्तदान कर बचाई जान: ब्लड हेल्प ग्रुप ने दो भाइयों को किया रक्तदान

अशोकनगर31 मिनट पहले

कॉपी लिंक

अशोकनगर ब्लड हेल्प ग्रुप के सदस्य प्रतिदिन रक्तदान करते हैं। शुक्रवार को ग्रुप के सामने एक अलग मामला सामने आया। थैलेसीमिया नामक बीमारी से पीड़ित जियान खान जिसे हर 10 दिन में ब्लड की जरूरत लगती है, जो अस्पताल में भर्ती था। जिसको ए प्लस ब्लड की जरूरत थी। एक बच्चे की बीमारी से परेशान माता पिता को एहसास भी नहीं था कि जियान के छोटे भाई इमरान को भी ब्लड की आवश्यकता होगी। ऐसे में दोनों को ए प्लस ब्लड की जरूरत थी।

उसके स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने जांच कराई थी जिसमें उसे ब्लड की कमी मिली। ऐसे में ग्रुप के सदस्य सौरव गोयल ने ब्लड बैंक आकर दोनों भाइयों के लिए रक्तदान किया। ग्रुप के सदस्य अजय रघुवंशी ने भी जन्मदिन पर विदिशा जिले की मरीज नम्रता पांडे के लिए पीलिया केस में बी प्लस रक्तदान किया। इसी तरह सचिन पाल ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती प्रसूता संगीता यादव के लिए ब्लड डोनेट किया।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!