हर घर तिरंगा अभियान: रीवा में साइकिल रैली निकालकर कलेक्टर और एसपी ने दिया आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश

रीवाएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

रीवा शहर में साइकिल रैली निकालकर कलेक्टर और एसपी ने आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश दिया। बताया गया कि हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार की शाम साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का नेतृत्व कलेक्टर मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित छात्र.छात्राओं के साथ सामाजिक संगठन के लोगों ने भाग लिया।

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल रैली को विवेकानंद पार्क से एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीआईजी मिथिलेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। कलेक्टर और एसपी साइकिल में सवार होकर एक सैकड़ा विद्यार्थियों के साथ कालेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, फोर्ट रोड होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम परिसर तक साइकिल चलाई।

फोटो खिचवाकर बच्चों का किया उत्साह वर्धनपुलिस कंट्रोल रूम परिसर में रैली का समापन हुआ। जहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ फोटो खिचवाकर उत्साह वर्धन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी जीपी उपाध्याय, संभागीय खेल अधिकारी एमके धोलपुरी, टीआई सिविल लाइन हितेन्द्रनाथ शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!