इन 4 नेताओं ने कराई BJP की किरकिरी: रीवा में भाजपा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा सत्ता का नशा, खुलेआम कर रहे गैंगरेप, ब्राह्मणों को दे रहे गालियां, निष्कासित

Hindi NewsLocalMpRewaIntoxication Of Power Rising Above The Heads Of BJP Leaders In Rewa District, Expelled

रीवा5 मिनट पहले

कॉपी लिंक

रीवा जिले में भाजपा पदाधिकारियों का संगठन में कंट्रोल नहीं है। आलम है कि एक सप्ताह के भीतर4 नेताओं की वजह से बीजेपी की देश-प्रदेश में किरकिरी हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो सीतापुर भाजयुमो का पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय ने 18 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया है। जिसको मऊगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं भाजयुमो के दीनदयाल मंडल का अध्यक्ष ऋतुराज चतुर्वेदी ने रिटायर्ड फौजी को बुरी तरह से पीटा था। जिसको संगठन से पदमुक्त कर दिया है।

जबकि अटल मंडल भाजयुमो के अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल को नेताजी के साथ टशन महंगी पड गई है। ऐसे में उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है। इसी तरह भाजपा नेता सतेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डा ब्राह्मण और क्षत्रियों को अपशब्द करने के बाद चर्चा में है। अपशब्द कहने पर भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

1. सीतापुर पूर्व मंडल अध्यक्ष निकला रेपिस्टसीतापुर मंडल का पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय निवासी अमोखर को गैंगरेप के आरोप में सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। दावा है कि आरोपी सुरेश पाण्डेय रीवा स्थित अपने भाई राजेश उर्फ पहलू पाण्डेय के कमरे में ले गया। यहां सुरेश पाण्डेय सहित उसके भाई राजेश उर्फ पहलू पाण्डेय और विपिन पाण्डेय सभी निवासी अमोखर ने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन आरोपी भाजयुमो नेता उसे बाइक से गुजरात के सूरत ले गया। वहां 20 दिन तक एक कमरे में रखा। इस दौरान भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा है। पीड़िता की शिकायत पर मऊगंज पुलिस ने पकडकर जेल भेजा है।

2. दीनदयाल मंडल अध्यक्ष ने रिटायर्ड फौजी को पीटारीवा शहर की सैलून दुकान में जमकर तोड़फोड़ करने वाले भाजयुमो दीनदयाल मंडल अध्यक्ष ऋतुराज चतुर्वेदी को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया गया कि अमहिया थाना अंतर्गत दिनेश मिश्रा (50) ‘ द बार्बर शॉप’ नाम से सैलून की दुकान संचालित करते हैं। वे रिटायर्ड फौजी हैं। दिनेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त की शाम ऋतुराज चतुर्वेदी उर्फ बच्चू और अनुराग मिश्रा उर्फ कंचा दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बगैर कुछ कहे सीधे लात घूंसों से पिटाई कर दुकान का सामान तहस नहस कर दिया था।

3. अटल मंडल अध्यक्ष को नेता जी ने टशन में हटायाबताया गया कि भाजयुमो अटल मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल के संबंधी वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़े। जिसके बाद भाजपा ने उनको 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। हालांकि बाद में उनको निर्दलीय ही जीत मिल गई। ऐसे में भाजपा ने पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए घर वापसी कराई। लेकिन प्रीतम सिंह पर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन के आरोप लगे। जिसके बाद नेता जी ने व्यक्तिगत विरोध के चलते प्रीतम सिंह को भाजयुमो से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

4. भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह गुड्डा 6 साल के लिए निष्कासितबता दें कि भाजपा नेता सतेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डा पटेल का 11 अगस्त को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ। जिसमे ब्राह्मण और क्षत्रियों को अपशब्द कहे थे। साथ ही गंदी गंदी गालियां दी थी। दावा है कि उनकी पत्नी रेखा पटेल भाजपा समर्थन में जिला पंचायत सदस्यी का चुनाव वार्ड क्रमांक 5 से लड़ी थी। जिसके बाद हार का सामना करना पड़ा था। जिला पंचायत चुनाव हारने के बाद उनके मन में ब्राम्हणों और क्षत्रियों के खिलाफ ठीस थी। लेकिन अनजाने में फेसबुक लाइव हो गया। 12 अगस्त को जिला अध्यक्ष ने 6 साल के पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!